छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: स्कूल से गायब रहने वाले ‘गुरुजी’ नपेंगे, DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Share this post:

बैकुंठपुर/कोरिया। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी और बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिखाई गई ‘छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़’ की खबर का बड़ा और दमदार असर हुआ है। स्कूल से लगातार गायब रहने वाले और हफ्ते में सिर्फ 2-3 दिन शक्ल दिखाने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने तत्काल कड़ा एक्शन ले लिया है।

जिला पंचायत सदस्य के भारी आक्रोश और मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बैकुंठपुर, जिला कोरिया ने शासकीय माध्यमिक शाला कछोहर (विकासखंड-सोनहत) के प्रधान पाठक समेत 3 शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) थमा दिया है।

सरपंच और ग्रामीणों ने खोली थी पोल

दरअसल, जिला पंचायत कोरिया के सभापति द्वारा विगत दिनों इस विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कछोहर के सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शिक्षक शाला से लगातार नदारद रहते हैं। जब स्कूल के बच्चों से पूछा गया, तो उन्होंने साफ बताया कि “गुरुजी हफ्ते में सिर्फ 2 या 3 दिन ही स्कूल आते हैं”।

इन तीन शिक्षकों पर गिरी गाज

जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 का उल्लंघन और पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही माना है। विभाग ने निम्नलिखित स्टाफ को व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी किया है:

  1. श्री शिवशंकर कमलवंशी (प्रधान पाठक)
  2. सुश्री सोन प्रभा सिदार (शिक्षक)
  3. श्रीमती सुमन राठौर (शिक्षक)

3 दिन में देना होगा जवाब, वरना नपेंगे ‘गुरुजी’

DEO कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित शिक्षकों को 03 दिनों के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो इन शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नाम उच्च कार्यालय (संभागीय संयुक्त संचालक/कलेक्टर) को भेज दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।

दबंग न्यूज़ की अपील: वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों के गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ लगातार आवाज़ उठाता रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x