ओडिशा से एमपी जा रहा था गांजे का बड़ा खेप, नागपुर में पुलिस ने दो पिकअप दबोचे

Share this post:

दो वाहनों से करीब 8 क्विंटल गांजा बरामद होने का दावा, चार आरोपी और तीन महिलाएं हिरासत में—तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ तेज

एमसीबी। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे और इनमें गांजा लोड था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है।हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक, दोनों पिकअप वाहनों से करीब 8 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों के साथ तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि गांजे की सप्लाई कहां से हुई और इसे मध्यप्रदेश में कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा सके।
दो पिकअप और गांजा जब्त, नेटवर्क की तलाश पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों सहित बरामद गांजा जब्त कर लिया है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़े जाने के बाद पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना है।

हाईवे पर चेकिंग ने रोकी बड़ी खेप

नागपुर हाईवे चौकी और पोड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। बड़ी खेप पकड़े जाने से हाईवे के जरिए ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर चल रहे संभावित नशे के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन लोग हैं और इसके तार कहां तक जुड़े हैं।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x