अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन (YDC) और कर्ज मुक्त भारत अभियान (तर्पण) ने ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ के संस्थापक मनोज पांडे को किया सम्मानित

Share this post:

20 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा को मिला सम्मान: ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ के नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर संस्थापक मनोज पांडे सम्मानित।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में पिछले दो दशकों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए लोकप्रिय समाचार पत्र ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ के नवीन कार्यालय का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ के संस्थापक मनोज पांडे को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन (YDC) पुरुष आयोग संगठन फाउंडेशन तथा कर्ज मुक्त भारत अभियान (तर्पण) छत्तीसगढ़ की ओर से मनोज पांडे का विशेष सम्मान किया गया। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें 20 वर्षों की सफल एवं निरंतर पत्रकारिता यात्रा, निष्पक्ष समाचार प्रस्तुति तथा समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया और नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ ने बीते 20 वर्षों में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता का विश्वास अर्जित किया है। नवीन कार्यालय का शुभारंभ संस्थान की प्रगति और पत्रकारिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

प्रिंटिंग प्रेस परिसर में आयोजित इस समारोह में पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने मनोज पांडे को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मनोज पांडे ने सभी सामाजिक संगठनों, अतिथियों, सहयोगियों और पाठकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बुलंद छत्तीसगढ़ पिछले 20 वर्षों से जनता की आवाज बनकर कार्य करता आया है और आगे भी पूरी निष्पक्षता, निर्भीकता तथा जनहित की भावना के साथ समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।”

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x